फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pre monsoon knocked in Shahdol, heavy rain happened, this year more rain than last year's estimate

Shahdol News: शहडोल में प्री मानसून की दस्तक से झमाझम बारिश, इस बार अच्छी बारिश का अनुमान

Tue, 17 Jun 2025 04:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
Pre monsoon knocked in Shahdol, heavy rain happened, this year more rain than last year's estimate
बारिश से भीगी सड़क।

शहडोल जिले में मंगलवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी। दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


दरअसल, मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो चुका है। आगामी तीन से चार दिनों के भीतर शहडोल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। वर्तमान में हो रही बारिश प्री-मानसून की है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह के अनुसार बारिश के साथ किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। किसान अरुण तिवारी ने कहा कि बारिश के बाद अब खेतों में तैयारी शुरू कर देंगे। इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे फसल उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार शाम को भी मौसम अचानक बदल गया था, तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार दोपहर से तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक वर्षा से भूमि कटाव और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जल संसाधन विभाग के प्रमुख इंजीनियर ने कहा कि जहां एक ओर बारिश फसलों के लिए लाभकारी होती है। वहीं, संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। अत्यधिक वर्षा से फसलों को नुकसान और जलभराव की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed