{"_id":"65abcbf73390ae5dcc09c1dc","slug":"police-raided-scrap-heap-in-shahdol-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अमलाई में कबाड़ के ठीहे पर पुलिस ने दी दबिश, चोरी की स्कूटी समेत अवैध कबाड़ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अमलाई में कबाड़ के ठीहे पर पुलिस ने दी दबिश, चोरी की स्कूटी समेत अवैध कबाड़ जब्त
Sat, 20 Jan 2024 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:04 PM IST
सार
Shahdol News: जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ओपीएम में संचालित अवैध कबाड़ के ठीहे पर अमलाई पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर भारी मात्रा में कबाड़ जब्त किया है। ठीहे से पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन
अमलाई में कबाड़ के ठीहे पर पुलिस ने दी दबिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में इन दोनों कबाड़ माफिया सक्रिय है, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने अमलाई पुलिस को निर्देश दिया था कि अवैध कबाड़ के ठीहे पर छापामार कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश के बाद अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के ओपीएम पहुंचे जहां अवैध कबाड़ का ठीहा संचालित था, पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध कबाड़ सहित चोरी की एक स्कूटी वाहन भी जब्त किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बड़े जैन कबाड़ी पर कार्रवाई की उठी मांग
बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड से चंद कदम दूर व कोतमा रोड में बड़े जैन नामक कबाड़ी का ठीहा वर्षों से संचालित हैं। जहां कालरी से चोरी किया गया लोहा व मशीनों के कल पुर्जे बेचे जाने का मामला पूर्व में सामने आ चुका हैं, लेकिन उसके विरुद्ध अब तक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की है, जिसको लेकर अब स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहडोल के सबसे बड़े कबाड़ी बड़े जैन के इस कबाड़ के ठीहे को बंद कराया जाए।
विज्ञापन
