फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   People caught hold of a tractor full of sand and handed it over to the police.

Shahdol News: रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ कर लोगों ने किया पुलिस के सुपुर्द, कार्रवाई से कर रही थी आनाकानी

Mon, 22 Jan 2024 03:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Jan 2024 03:06 PM IST
सार

Shahdol News: रेत के कारोबार में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। गोहपारू थाना क्षेत्र के चूंदी नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर को आम जनों ने पकड़ा। वहीं ट्रैक्टर को गोहपारु थाने के सुपुर्द कराया है, लेकिन पुलिस रेत से भरे ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है, जिसकी शिकायत अब पुलिस के अधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन
People caught hold of a tractor full of sand and handed it over to the police.
रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ कर लोगों ने किया पुलिस के सुपुर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्ली के चूंदी नदी में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, जिसमें रेत ठेकेदार के कर्मचारियों ने रेत परिवहन करने से मना किया व वाहन  को जब्त करते हुए कार्रवाई के लिए गोहपारू पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेकिन हैरत की बात यह है थी कि गोहपारू पुलिस कार्रवाई करने की बजाय वाहन चालक को बचाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


वहीं कार्रवाई न होने से वाहन को पकड़ने वाले युवक अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इन दिनों गोहपारू थाना क्षेत्र से पशु तस्करी व रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें पुलिस की संलिप्त भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा
बता दें कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय कारोबारी को अभयदान दे रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की विशेष टीम ने बीते दिनों गोहपारु से लगभग 65 मवेशियों से भरे दो ट्रकों को जब्त किया था, साथ ही पशु तस्करी में पायलटिंग कर रही कार को भी जब्त करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। बावजूद इसके गोहपारु थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed