{"_id":"65646e4c4db02243970bf3b9","slug":"patwari-murder-case-audio-of-bjp-leader-durgesh-tiwari-s-alleged-illegal-extortion-goes-viral-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी हत्याकांड: अब भाजपा नेता का कथित अवैध वसूली का ऑडियो वायरल; पुलिस के साथ गठजोड़ भी हुआ उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी हत्याकांड: अब भाजपा नेता का कथित अवैध वसूली का ऑडियो वायरल; पुलिस के साथ गठजोड़ भी हुआ उजागर
Mon, 27 Nov 2023 03:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Nov 2023 03:54 PM IST
सार
Durgesh Tiwari Viral Audio: शहडोल में पटवारी प्रसन्न सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। रेत उत्खनन, अवैध वसूली के उलझाने वाले मामले में अब बीजेपी नेता दुर्गेश तिवारी का नाम सामने आया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
बीजेपी नेता दुर्गेश तिवारी का कथित अवैध वसूली का ऑडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल में अवैध खनन रोकने गए पटवारी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में कथित भाजपा नेता द्वारा रेत के अवैध खनन और परिवहन के लिए वसूली की जा रही है। कथित भाजपा नेता द्वारा पुलिस को पैसा देने की बात कही गई, जिससे इस अवैध खनन के खेल में पुलिस के साथ हुआ गठजोड़ भी उजागर हो गया है। यह ऑडियो कथित भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी और गाड़ी मालिक दिप्पू सिंह के बीच का बताया जा रहा है। अभी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
पुलिस को पैसा देने की बात कर रहा नेता
वायरल ऑडियो में कथित भाजपा नेता अवैध रेत के परिवहन के लिए ट्रैक्टर मालिकों से पुलिस को पैसा देने के लिए अवैध वसूली की बात कर रहा है। ब्यौहारी SDOP और स्थानीय पुलिस को रेत के इस अवैध कारोबार के लिए दो हजार रुपये देने की बात की जा रही है। रेत के अवैध खनन और परिवहन के इस खेल में अवैध कारोबारी बकायदा ऑनलाइन खाते में पैसा लेते हैं। कथित ऑडियो में भाजपा नेता ट्रैक्टर मालिक को ‘फोन पे’ एप पर पैसा भेजने की बात कर रहा है। यह ऑडियो लगभग 20 दिन पहले का बताया जा रहा है।
‘मुझे बदनाम कर रहे हैं लोग’
इस पूरे मामले पर भाजपा नेता बुढ़वा वार्ड नं 2 जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी का कहना है कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है। उसके बारे में उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है, वह हमेशा रेत उत्खनन के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेत अत्खनन को लेकर वह कई बार विरोध भी कर चुके हैं। कुछ लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, SDOP ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल का कहना है कि उन्हें इस उस वायरल ऑडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में दुर्गेश तिवारी ही बता पाएंगे।