फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   No radiologist, still sonography in Devanta Hospital? Health department sealed the machine

Shahdol News: रेडियोलॉजिस्ट नहीं, फिर भी अस्पताल में हो रही थी सोनोग्राफी, स्वास्थ्य विभाग ने मशीन की सील

Wed, 31 Jul 2024 02:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार लाल ने बताया कि सूचना पर डॉक्टर आरके शुक्ला के साथ टीम मौके पर गई थीं, जहां नियम विरुद्ध तरीके से सोनोग्राफी मशीन मिली है। जिसे सील करने की कार्रवाई की गई है। सीएमओ से मशीन जब्त नहीं करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नियम के बारे में जानकारी ही नहीं है।

विज्ञापन
No radiologist, still sonography in Devanta Hospital? Health department sealed the machine
सोनोग्राफी मशीन को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

विस्तार

शहडोल जिले में किस कदर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका ताजा नमूना मुख्यालय के सिंहपुर रोड पर संचालित देवांता अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नही होने के बाद भी यहां सोनोग्राफी मशीन का उपयोग किया जा रहा था। साथ ही इसका रजिस्ट्रेशन भी नही था। जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मशीन को सील कर दिया। लेकिन, नियमानुसार को जब्त नहीं किया गया है। इससे पहले जिले में बिना अनुमति संचालित सोनोग्राफी सेंटर्स को सील कर मशीन भी जब्त कर ली गई थी। विदित हो कि पूर्व में भी उक्त अस्पताल में काफी लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों से जबरन रुपए ऐंठने का भी मामला सामने आया था। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था। अब एक बार फिर बिना रेडियोलॉजिस्ट के सोनोग्राफी मशीन का संचालन कर मरीजों की जान खतरे में डाली जा रहीं थी।
विज्ञापन


शिकायत मिली तो पहुंच गई टीम, अधूरी कारवाई कर लौटी वापस
बिना अनुमति के संचालित सोनोग्राफी मशीन को मुख्य चिकित्सा ओर स्वास्थ्य अधिकारी की एक टीम ने सील कर दिया। लेकिन जब्ती नहीं बनाई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार लाल ने बताया कि सूचना पर डॉक्टर आरके शुक्ला के साथ टीम मौके पर गई थीं, जहां नियम विरुद्ध तरीके से सोनोग्राफी मशीन मिली है। जिसे सील करने की कार्रवाई की गई है। सीएमओ से मशीन जब्त नहीं करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नियम के बारे में जानकारी ही नहीं है। जानकार बताते हैं कि इससे पहले जिले में नियम विरुद्ध तरीके से चल रही सोनोग्राफी मशीन को सील करने के बाद जब्त किया गया था। मशीन को जब्त जरूरी है, अगर अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया तो वह नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed