{"_id":"63c3ade880c1a129093c4c5f","slug":"mp-police-rescue-31-cattle-illegally-transported-from-truck-in-shahdol-accused-escaped-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जान की बाजी लगाकर पुलिस ने 31 मवेशियों को बचाया, दो पुलिसकर्मी घायल, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जान की बाजी लगाकर पुलिस ने 31 मवेशियों को बचाया, दो पुलिसकर्मी घायल, तस्कर फरार
Sun, 15 Jan 2023 07:27 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:27 PM IST
सार
शहडोल पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना मिलने के बाद आरोपियों को पड़ने के लिए जाल बिछाया। जब पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने बैरिकेड तोड़कर पुलिस को जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
cattle smuggling
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने 31 मवेशियों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं, हालांकि 31 बेजुबान जानवरों को बचा लिया गया है। दरअसल, शहडोल के जयसिंह नगर थाने की पुलिस को पता लगता है कि मवेशियों से लदा एक ट्रक रीवा से जयसिंह नगर की ओर जा हा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगाकर वाहन को रोकने के लिए तैयारी कर ली।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक में सवार तस्करों के तंत्र इतने मजबूत है कि इसकी खबर उन्हें लग गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए मानपुर की ओर चल पड़े। पुलिस को जब पता लगा कि तस्कर अब मानपुर की ओर से जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मानपुर थाने में संपर्क किया और तस्करों के बारे में सूचना दी, जिसके बाद मानपुर पुलिस भी अलर्ट हो गई और वहां बैरिकेड लगाकर तैनात हो गई।
विज्ञापन
बैरिकेड तोड़कर पुलिस को जान से मारने का प्रयास
इसकी सूचना भी मवेशी तस्करों को लग गई और तस्कर वापस मशीरा की ओर से आने लगे। पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने बैरिकेड तोड़कर पुलिस को जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रही कि पुलिसकर्मी किसी तरीके से वहां से दूर हो गए। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज
वहीं, बैरिकेड तोड़ने के बाद तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, शासकीय कार्य में बाधा और 307 जैसे मामले दर्ज कर लिए हैं। जयसिंह नगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कहना है कि वाहन जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
