{"_id":"63c1041abf0af7182a7ddb5b","slug":"mp-news-posing-as-a-policeman-snatching-money-from-a-passerby-also-took-out-petrol-from-the-bike-two-arres-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पुलिसकर्मी बन राहगीर से पैसे छीने, बाइक से पेट्रोल भी निकाल लिया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पुलिसकर्मी बन राहगीर से पैसे छीने, बाइक से पेट्रोल भी निकाल लिया, दो गिरफ्तार
Fri, 13 Jan 2023 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:41 PM IST
सार
शहडोल में एक बाइक सवार को दो युवकों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर लूट लिया। साथ ही बाइक से पेट्रोल भी निकाल लिया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
झींकबिजुरी थाना, जैतपुर, शहडोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में सुनसान सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार को दो जालसाजों ने रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए डराया-धमकाया और न केवल उससे पैसे छीन लिए बल्कि उसकी बाइक से पेट्रोल भी निकाल लिया। झींकबिजुरी चौकी में युवक ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार केदार सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सेजहाई, अनूपपुर जिले के राजनगर से तकरीबन रात आठ बजे अपने घर लौट रहा था। कोलमी मार्ग के पास ऑफिस का फोन अटेंड करने के लिए रुका था। पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उससे नाम-पता पूछने लगे। दोनों ने खुद को दर्शिला चौकी प्रभारी और आरक्षक बताया। गांजे की तस्करी के आरोप लगाते हुए चौकी चलने की बात कहकर डराया-धमकाया। सारे पैसे छीन लिए। बाद में उसकी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला और अपनी पल्सर में भर लिया। केदार सिंह जैसे-तैसे झींकबिजुरी चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही उन्होंने दर्शिला चौकी प्रभारी से संपर्क किया। पता चला कि दोनों जालसाज थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को रात को ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
