फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Neighboring youth lured the girl into love trap and exploited her, then ran away on the wedding day

MP News: लव, सेक्स और धोखा! पड़ोसी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण किया, फिर शादी वाले दिन भागा

Sat, 25 Nov 2023 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

शहडोल में युवती से पहले दुष्कर्म, फिर शादी के दिन धोखे का मामला प्रकाश में आया है। शादी के दिन युवती मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही, पर दूल्हा भाग गया। मामला पुलिस तक पहुंचा है। युवक पर युवती से रेप का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
MP News: Neighboring youth lured the girl into love trap and exploited her, then ran away on the wedding day
शहडोल जिले में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में लव, सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इस काम के लिए उसे जेल भी जाना पड़ा। जेल से छूटते ही उनसे युवती को शादी का वादा किया। युवती दुल्हन बनकर मंडप में युवक का इंतजार करती रही, पर युवक फरार हो गया। दूल्हे की हरकत से अपमानित वधू पक्ष मामले की शहडोल पुलिस अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगपुर का है। बताया गया कि यहां रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाला पड़ोसी युवक दुर्गेश कोल ने एक साल पहले शारीरिक शोषण किया था। जिस पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिस मामले में युवक जेल की हवा भी खा चुका है। बुढ़ार न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। इस बीच युवक उस युवती से शादी के लिए तैयार हो गया। आरोपी युवक की भाभी गांव की सरपंच हैं, दोनों परिवारों द्वारा 23 नवंबर को शादी का दिन तय किया गया।  जमीन गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया गया। लेकिन बरात नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि दूल्हा घर से भाग गया है। 
विज्ञापन


पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया कि युवक के भाई ने बाइक व दो लाख रुपये दहेज में मांगे इसलिए नहीं आया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चूंकि आरोपी युवक की भाभी सरपंच है, इसलिए खैरहा थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई।  इस घटनाक्रम से उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा है। लड़की का कहना है कि यदि उक्त के विरुद्ध समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले का कहना है कि प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed