{"_id":"648d75d649ec0edec2018e9b","slug":"mp-news-husband-murdered-his-wife-in-suspicion-of-character-she-was-killed-by-hitting-her-head-with-an-axe-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या की, सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या की, सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
Sat, 17 Jun 2023 02:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 17 Jun 2023 02:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Indore Crime News
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
शहडोल जिले में चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके शव को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस रात को पेट्रोलिंग कर रही थी, तब खून से लथपथ लाश बलपुरवा स्थित सड़क पर मिली। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मृतक महिला हंसा गुप्ता पति पंकज गुप्ता, 30 वर्ष, का शव उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर खून से लथपथ मिला। पुलिस की रात को पेट्रोलिंग कर रही टीम ने यह देखा। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। परिहार और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला के सर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए हैं। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पंकज गुप्ता अपनी पत्नी हंसा के चरित्र पर संदेह करता था। इसी वजह से उसने यह हत्या की शव को घर से 50 मीटर दूर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने पति पंकज गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
