फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Herd of 40 elephants reached Beohari, panic among villagers, damaged farmers' crops

MP News: ब्यौहारी में पहुंचा 40 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

Mon, 16 Oct 2023 09:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 09:33 PM IST
सार

ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों के तीन झुंड उत्पात मचाए हुए हैं। किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं। ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग हाथियों को भगाने की हरसंभव कोशिश में लगा हुआ है। 

विज्ञापन
MP News: Herd of 40 elephants reached Beohari, panic among villagers, damaged farmers' crops
हाथियों के झुंड को भगाने के लिए ग्रामीण भी लाठियां लेकर घूम रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात मचाने की खबर आई है। ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक व पुलिस अमला जंगली हाथियों को भगाने की कोशिश में लगा है। 
विज्ञापन


बता दें कि ब्यौहारी क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों का आना-जाना आम सा हो गया है। सोमवार को फिर लगभग 40 हाथियों ने यहां अपना डेरा जमा लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि वन परिक्षेत्र गोदावल एवं पूर्व ब्यौहारी अंतर्गत बीट कोठिया, उफरी एवं बेडरा के वन क्षेत्रों एवं वन परिक्षेत्र पश्चिम ब्यौहारी के कंपार्टमेंट R_180 से लगे क्षेत्र बफर जोन में हाथियों का झुंड तीन ग्रुप में अलग अलग जगह है। जंगली हाथियों ने किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के साथ पहुंचा पुलिस अमला लगातार रिहाई क्षेत्र में एलाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क कर रहा है कि जंगलों में हाथियों का  झुंड पहुंचा है। शाम होते ही वन विभाग एवं पुलिस जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। हाथियों को भगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed