फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Fraud in name of Shahdol Collector cyber thugs created fake WhatsApp and demanded money

MP News: शहडोल कलेक्टर के नाम पर फ्रॉड, साइबर ठगों ने फर्जी व्हाट्सएप बनाकर की पैसों की डिमांड

Tue, 06 Aug 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 09:38 PM IST
सार

ठगी करने वाले गिरोह अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि प्रशासन के अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे। ताजा मामला मध्यप्रदेश में शहडोल जिले से सामने आया है। जहां ठग ने शहडोल कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप नंबर के जरिए पैसों की डिमांड की।

विज्ञापन
MP News Fraud in name of Shahdol Collector cyber thugs created fake WhatsApp and demanded money
शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर के नाम से व्हाट्सएप में एक फर्जी आईडी बनाई गई। इस आईडी के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा था। फर्जी व्हाट्सएप आईडी से कलेक्टर के नाम पर कुछ लोगों से पैसों की भी डिमांड की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर तरुण भटनागर ने इस पूरे मामले की शिकायत शहडोल एसपी कुमार प्रतीक से की है। उसके बाद पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया है। वहीं, जिस नंबर से कलेक्टर के नाम से वह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिवेट किया गया है, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कलेक्टर तरुण भटनागर ने इस पूरे मामले में सक्रियता दिखाते हुए खुद फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किया है। कलेक्टर ने लोगों से कहा है कि यह फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट उनके द्वारा एक्टिवेट नहीं किया गया है। इसके माध्यम से यदि कोई मेरा नाम लेकर संवाद करने की कोशिश करता है तो इसे सही न माने। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि जैसे ही यह अकाउंट ऑनलाइन या एक्टिवेट दिखे, तत्काल इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दें।
विज्ञापन


 

वहीं, इस पूरे मामले में एसपी कुमार प्रतीक ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। कलेक्टर तरुण भटनागर के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसमें लोगों को तरह-तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर से शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीम को एक्टिव कर दिया गया है, जल्द ही फर्जी अकाउंट बनाने वाले सदस्य को पुलिस अपने हिरासत में ले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed