फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Father, brother-in-law and friend raped in Shahdol, three cases came to the fore

MP News: शहडोल में पिता तो कहीं जीजा और दोस्त ने किया दुष्कर्म, तीन मामले आए सामने

Sat, 18 Mar 2023 10:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 10:16 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महिला अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: Father, brother-in-law and friend raped in Shahdol, three cases came to the fore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में इन दिनों महिला अपराधों में इजाफा हुआ है। आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। अमलाई में पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म किया। अब जैतपुर के झींक बिजुरी में दोस्त ने अपनी दोस्त के साथ दुष्कर्म किया है। यह सब मामले 24 घंटे में दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन


जैतपुर के झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय चंद्रभान सिंह गौड़ ने दुष्कर्म किया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी चंद्रभान सिंह गौड़, उम्र-26 वर्ष, कोतमा जिला अनूपपुर का रहने वाला है। झींक बिजुरी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को उसने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपित मुकर गया। इस पर युवती मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची है। मामले में आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed