{"_id":"63e2673e9dbe6d0b831c29c0","slug":"mp-news-bjp-mla-caught-illegal-liquor-while-returning-from-vikas-yatra-in-shahdol-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बीजेपी विधायक ने विकास यात्रा से लौटते समय पकड़ी अवैध शराब, प्रशासन और पुलिस पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बीजेपी विधायक ने विकास यात्रा से लौटते समय पकड़ी अवैध शराब, प्रशासन और पुलिस पर उठाया सवाल
Tue, 07 Feb 2023 08:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बीजेपी विधायक ने अवैध शराब पकड़ी है। दरअसल, विधायक पार्टी की ओर से की जा रही विकास यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अवैध शराब की खेप पकड़ी। साथ ही पुलिस प्रशासन पर सवाल भी उठाया।
विज्ञापन
अवैध शराब जप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में इन दिनों अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। कोयला, कबाड़ और भू माफिया सक्रिय हैं। इसमें अब शराब की तस्करी भी जुड़ गई है। सोमवार रात शराब के अवैध तस्करी का भंडाफोड़ पुलिस या आबकारी अमले ने नहीं किया, बल्कि बीजेपी विधायक ने अवैध शराब पकड़वाई। अब एक बार फिर जिला प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शरद कोल अपने क्षेत्र में चल रही विकास यात्रा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पपौन्ध थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में उन्हें शराब की अवैध तस्करी दिखाई पड़ी, जिसके बाद उन्होंने अपना वाहन रुकवाकर शराब के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ने थाने में इसकी सूचना देकर शराब को जप्त कराया। बीजेपी विधायक के सामने जिले में शराब के अवैध तस्करी का मामला सामने आने और इसकी जप्ती के बाद अब जिला प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विधायक ने स्वयं माफियाओं, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सांठगांठ की पोल खोलकर रख दी है। वहीं, उनका कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार से हमारी सरकार की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। वह इसकी जानकारी मुख्यमंत्री तक भेजेंगे।
विज्ञापन
