फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election 2023: Corruption, laboratory and urine on tribals, Rahul's attacks on BJP government in 10 points

MP Election 2023: भ्रष्टाचार, लैबोरेटरी और आदिवासियों पर पेशाब, BJP सरकार पर राहुल के हमले 10 पॉइंट्स में

Tue, 10 Oct 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

MP Election 2023: राहुल गांधी आज शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित जन आक्रोश सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और मोदी-शिवराज को जमकर घेरा। राहुल के भाषण की बड़ी बातें 10 पॉइन्ट्स में पढ़ें।

विज्ञापन
MP Election 2023: Corruption, laboratory and urine on tribals, Rahul's attacks on BJP government in 10 points
सभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के दौरे पर रहे। यहां राहुल गांधी ने जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने वरिष्ठ भाजपा नेता आडवानी की एक किताब का जिक्र करते हुए कहा कि आडवानी जी ने कहा था कि आरएसएस और बीजेपी का सच्चा कारखाना गुजरात में नहीं है मगर मध्यप्रदेश में है। आडवानी जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश उनका कारखाना है तो मैंने सोचा कि चलो देखें। मैं आपको इसके दो तीन उदाहरण देना चाहता हूं।
विज्ञापन


1. जाति जनगणना कराने की कही बात
राहुल गांधी ने शहडोल में एक बार फिर जाति जनगणना कराने का मुद्दा उठाया। राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। केंद्र सरकार का कोई भी निर्णय हो छोटे से छोटा, बड़े से बड़ा, मनरेगा कैसे काम करेगी। ये सारे निर्णय अंत में ये 90 अफसर साइन कर के निर्णय लेते हैं। 90 अफसरों में से तीन अफसर ओबीसी वर्ग के हैं। ये जो पूरा बजट है इसमें से सिर्फ पांच परसेंट बजट ओबीसी अफसर तय करते हैं। अगर सरकार 100 रुपये खर्च करती है तो ओबीसी अफसर पांच रुपये का निर्णय लेते हैं। अगर सरकार 100 रुपये खर्च करती है और ओबीसी पांच रुपये का निर्णय लेते हैं तो बताइए आदिवासी कितने रुपये का निर्णय लेते हैं। आदिवासी अफसर कितने रुपये का निर्णय लेते हैं। शर्म की बात है 100 रुपये में से आदिवासी अफसर पांच रुपये का भी निर्णय नहीं लेते। आदिवासी अफसर सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेता है। इससे बड़ा आदिवासी वर्ग का अपमान किया जा सकता है क्या? आदिवासियों को इस देश में कितना हक मिलना चाहिए, ओबीसी, एससी, एसटी को कितना हक मिलना चाहिए, इसलिए हमने जाति जनगणना की बात की है और हम करवा के दिखाएंगे। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपसे झूठ बोलने नहीं आए हैं। जाति जनगणना कराएंगे। बीजेपी नहीं कराएगी तो हम दबाव डालेंगे। हम कराएंगे। 
विज्ञापन


2. शिवराज सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा
भाजपा पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी की लेबोरेटरी में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनका पैसा चोरी कर लिया जाता है। देश के किसी भी प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं किया जाता, लेकिन मध्यप्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है। राहुल गांधी ने महाकाल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में महाकाल के पैसे चोरी नहीं किए जाते लेकिन मध्यप्रदेश में महाकाल से चोरी की जाती है। महाकाल लोक में घोटाला किया जाता है। बच्चों की किताबों, मिड डे मील का पैसा मध्यप्रदेश में चोरी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. पटवारी घोटाला और व्यापमं का मुद्दा भी छेड़ा 
व्यापमं में एक करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जाता है। पटवारी बनने के लिए 15 लाख की रिश्वत ली जाती है। बीजेपी की लैबोरेटरी में हर रोज तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा पर हमलावर होते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा के कारखाने में हर रोज महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। बीजेपी की लैबोरेटरी में बीजपी नेता आदिवासियों के ऊपर पेशाब करते हैं। जो जानवरों को भी नहीं खिलाया जाता वो यहां आदिवासियों को खिलाया जाता है। 

4. पीएम मोदी के वनवासी कहने पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आदिवासियों को वनवासी कहने पर घेरा और कहा कि शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब जो पहले आये थे, जो इस जमीन के मालिक थे। उनको हम आदिवासी कहते हैं। मतलब ये कोई खोखला शब्द नहीं है। इसका मतलब हिन्दुस्तान की जमीन, जल, जंगल पर आपका सबसे पहला हक बनता है। दूसरी तरफ वनवासी मतलब आपका जमीन पर हक नहीं बनता, इसलिए बीजेपी के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं।  इनका कहना है कि आपको जंगल में रहना है। ये आदिवासी और वनवासी शब्द का फर्क है। पहले मोदी भाषणों में वनवासी कहते थे, मैंने कहा आप आदिवासियों का अपमान मत करो। अब वो वनवासी नहीं कहते अब आदिवासी कहते हैं, लेकिन दिल और दिमाग में वनवासी। हमारी नियत साफ है। दिल, दिमाग, मुंह, कर्मों से आदिवासी।

5. डरा-धमका कर भाजपा ने जमीन छीनी
आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण पर भी राहुल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने धमकी देकर, डरा कर आपसे जमीन छीनी। जोबट, मंडला, डिंडौरी में आपने धरना दिया। कहा कि जमीन नहीं देना चाहते मगर हिंसा के साथ आपको हटाकर जो आपका (आदिवासी) है उसे छीना गया। मैं आपको गारंटी देता हूं जो आपका है आपको दे देंगे। जमीन का हक आपको दे देंगे। 

6. पीएम मोदी पर ध्यान भटकाने का आरोप
राहुल ने कहा कि मैंने मोदी जी को चैलेंज दिया, देश का एक्स रे करा दो। कभी मोदी जी पाकिस्तान की बात करेंगे, कभी अफगानिस्तान की करेंगे। मतलब इधर ध्यान कराएंगे, उधर कराएंगे। मोदी जी जाति जनगणना के बारे में अपने भाषण में बोल दीजिए।

7. हम आदिवासियों को उनका हक देंगे
राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि छग, कर्नाटक, राजस्थान की सरकार ने काम शुरू कर दिया है। एमपी में सरकार आते ही हम पहला काम जाति जनगणना का करेंगे। हम आदिवासी वर्ग को हिन्दुस्तान की हिस्सेदारी देना चाहते हैं। पहला कदम जाति जनगणना है। 

8. झूठे वादों पर भी राहुल ने कसा तंज
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कमलनाथ, सुरजेवाला जी से कहा कि वायदे वो ही करने हैं जो पूरे हो सके, हम मध्यप्रदेश की जनता से मोहब्बत करते हैं हम झूठे वादे नहीं करेंगे। 

9. राहुल गांधी ने दी गांरटी
राहुल गांधी ने एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर कहा कि हर माह 15 सौ रुपये माताओं बहनों को मिलेगा। 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, आदिवासियों के लिए तेंदुपत्ता तोड़ने पर चार हजार रुपये मिलेंगे। राहुल ने कहा कि तेंदुपत्ता की मजदूरी का पैसा तीन से चार हजार रुपये तक हम बढ़ा रहे हैं।


10. आप जब भी बुलाएंगे मैं हाजिर हो जाउंगा
जनआक्रोश सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अपने भविष्य पर आप निर्णय लेने जा रहे हैं। जब भी मेरी जरूरत हो आप किसी भी वर्ग किसी भी धर्म के हो मुझे बुलाइए मैं हाजिर हो जाउंगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed