फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Monsoon Makes Grand Entry With Heavy Rainfall, Relief From Heat and Humidity, Farmers Rejoice

Shahdol News: झमाझम बारिश के साथ मानसून की धमाकेदार एंट्री, गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Wed, 24 Jun 2026 07:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे शहडोलवासियों को बुधवार शाम राहत मिली, जब मानसून की पहली प्रभावी बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
Shahdol News: Monsoon Makes Grand Entry With Heavy Rainfall, Relief From Heat and Humidity, Farmers Rejoice
पहली बारिश में भीगी सड़क।

विस्तार

जिले में बुधवार शाम मानसून ने जोरदार दस्तक दी। अचानक बदले मौसम के बीच हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे लेकिन शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। शहर के कई इलाकों में कुछ समय के लिए सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोग घरों से बाहर निकलकर मानसून की पहली प्रभावी बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं बाजारों में मौजूद लोगों ने बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड का सहारा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Burhanpur Rain: झमाझम बारिश से बुरहानपुर शहर हुआ जलमग्न, निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की इस बारिश को किसानों के लिए भी राहतभरा माना जा रहा है। किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी और खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज गति से शुरू किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का सकारात्मक असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। यदि इसी तरह बारिश का सिलसिला बना रहा तो जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ेगी और कृषि कार्यों को भी लाभ मिलेगा।

बुधवार की बारिश ने न केवल मौसम को खुशनुमा बनाया, बल्कि लोगों को तपती गर्मी से राहत देकर मानसून के आगमन का अहसास भी करा दिया। अब जिलेवासी नियमित और अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed