फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Miscreants robbed an elderly woman in broad daylight from the heart of the city

Shahdol News: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट, सोने के जेवर सहित पूजा की सामग्री लूट ले गए बदमाश

Sun, 09 Feb 2025 01:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 PM IST
सार

जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, हर दिन घर व दुकानों में ताला तोड़कर चोरी के मामले सामने आ रहा है। अब शहर के हृदय स्थल में बीच सड़क खड़ी ऑटो के इंतजार में बुजुर्ग महिला से लूट हो गई है।

विज्ञापन
Miscreants robbed an elderly woman in broad daylight from the heart of the city
मौके पर जांच करती पुलिस

विस्तार

शहडोल शहर में चोरियों के बाद अब दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला मंदिर से पूजा कर मेन रोड पर भीड़ वाले क्षेत्र में खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी अज्ञात दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले एवं कान में पहने सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना रविवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे की है। जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, और शहर का हृदय स्थल भी कहा जाता है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, हर दिन घर व दुकानों में ताला तोड़कर चोरी के मामले सामने आ रहा है। अब शहर के हृदय स्थल में बीच सड़क खड़ी ऑटो के इंतजार में बुजुर्ग महिला से लूट हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता गीता जैन पति पीसी जैन 72 निवासी न्यू बस स्टैंड के समीप रहने वाली है, और वह प्रतिदिन कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रही थी। न्यू गांधी चौक के समीप वन विभाग कार्यालय के ठीक सामने वह खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगीं। गीता जैन ने बताया कि जहां पर वह खड़ी थी वह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है और हर मिनट में 2 से 3 ऑटो इस सड़क से गुजरते हैं। वह ऑटो के इंतजार में जहां खड़ी थी तभी दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके कान और गले में पहने जेवर को छीनते हुए हाथ में रखे पूजा का थैला, व उसमें रखे चांदी के बरतन सहित नगदी लूट कर फरार हो गए। बताया गया कि महिला से लगभग 2 लाख से अधिक की लूट हुई है। सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र लगभग एक तोले से अधिक का बताया गया। महिला ने अपने हाथ में चांदी के कुछ बर्तन रखे थे जो मंदिर में पूजा करने के कार्य में आते हैं, उस बर्तन को भी लुटेरो ने छीन लिया और फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती जब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। आसपास खड़े लोगों को जब कुछ समझ में आया तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। उपनिरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग महिला जैन मंदिर से पूजा कर मेन सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी दो बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूटे हुए सोने व चांदी के जेवरात की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि पुलिस आगे की विवेचना में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed