फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Laborer dies after being buried under tractor loaded with illegal sand

Shahdol News: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर के नीचे दबने से मजदूर की मौत, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना

Wed, 01 Jan 2025 09:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 09:13 PM IST
सार

शहडोल के भटीगवा गांव में अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर धुनु बर्मन की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मदद से अवैध रेत का कारोबार चल रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। 

विज्ञापन
Laborer dies after being buried under tractor loaded with illegal sand
मौके पर खड़ा ट्रैक्टर

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भटीगवा गांव में चुंदी नदी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम लगभग 6 बजे हुई, जब ट्रैक्टर नदी से रेत लोड कर निकाल रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली में बैठे मजदूर धुनु बर्मन (32), निवासी लोडी थाना गोहपारू, ट्रॉली से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद, ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर रोका और अन्य मजदूरों के साथ मृतक को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही की, लेकिन ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस अब चालक और ट्रैक्टर मालिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रैक्टर में अवैध रेत लोड थी और मजदूर की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी, और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार पुलिस की सह पर चलता है, जिससे यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार इसकी शिकायत ऊपर तक की गई, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, और यहां रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed