फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kotwali police got big success, stolen property worth Rs 53 lakhs seized

Shahdol News: शहडोल पुलिस ने किया 20 चोरियों का खुलासा, 6 चोरों से 53 लाख का माल बरामद, सीसीटीवी से मिला सुराग

Sun, 22 Dec 2024 07:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 22 Dec 2024 07:13 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने मार्च से अब तक हुई 20 चोरियों का खुलासा किया और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 53 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें सोना, चांदी, नगद और वाहन शामिल हैं, जब्त की। आरोपितों का एक अंतर्राज्यीय गिरोह था, जो आलमारियों को टारगेट करता था। 

विज्ञापन
Kotwali police got big success, stolen property worth Rs 53 lakhs seized
जप्त मशरुका

विस्तार

एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ कर शहडोल की कोतवाली पुलिस ने मार्च से अब तक हुई 20 चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 53 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इसमें सोना, चांदी, नकदी और वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च 2024 से अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई 20 चोरियों का खुलासा किया गया है। इन चोरियों में सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान चुराए गए थे। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया और 53 लाख रुपये कीमत की संपत्ति बरामद की।

विज्ञापन

मुख्य आरोपित दुर्गेश, जो अकेले ही अधिकांश चोरियों को अंजाम देता था, अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी करता था। दुर्गेश अपनी बहन उषा गोड़ और भांजे अर्जुन गोड़ को चुराया गया माल शहडोल, बुढ़ार और अमलाई रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर देता था। इसके बाद, पुष्पा और मनीष कुमार चोरी के गहनों को जबलपुर ले जाकर सूरज सोनी को बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पहले से 25 से अधिक अपराध दर्ज हैं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर चोरी की वारदातें कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह माल बरामद किया
पुलिस ने 270 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, 10 लाख रुपये कीमत की एक कार, 17.5 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की कि वे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और आलमारियों में कीमती सामान रखने से बचें। इस जांच में कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed