फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: An elderly man committed suicide by hanging himself in Amalai police station area

Shahdol News: पति से झगड़कर पत्नी कुएं में कूदी, लोगों ने बचाया, दूसरे दिन ससुर ने लगा लिया फंदा, जानें मामला

Sat, 29 Mar 2025 01:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।परिजनों के बयान में यह बात सामने आई कि बहू के मायके पक्ष के लोगों ने मुरारी और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्होंने डर के कारण आत्महत्या का कदम उठाया।

विज्ञापन
Shahdol News: An elderly man committed suicide by hanging himself in Amalai police station area
अमलाई थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के खमरौध गांव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति, मुरारी साहू, ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने जानकारी दी है कि उनका शव गांव के नया तालाब के पास एक पेड़ में लटकता मिला। स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस और जांच शुरू की है। मुरारी साहू पिता स्व. रामलाल साहू के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे एक दुखद घटनाक्रम है। मुरारी साहू की बहू ने एक दिन पहले ही पति से विवाद के चलते कुएं में कूद गई जिसमें वह घायल हुई थीं। तत्काल परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करावा गया था। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं- इंदौर में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की चर्चा तेज, चौंका सकते हैं जीतू पटवारी
विज्ञापन


अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि हमने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान में यह बात सामने आई है कि बहू के मायके पक्ष के लोगों ने मुरारी और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्होंने डर के कारण आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार जब मुरारी साहू अपनी बहू से मिलने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें तिरस्कार और जेल भेजने की धमकी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बहू के मायके के लोगों ने मुरारी पर आरोप लगाया था कि उनके परिवार के कारण ही बहू ने कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद हुआ था, जिसमें मुरारी की बहू ने कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश की। समय रहते ही ससुर और अन्य लोगों ने कुएं से बहू को बाहर निकाला उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसकी हालत स्थिर है, लेकिन जेल जाने के डर से ससुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed