फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Horrific accident in Shahdol, driver dies after being buried under truck, dead body retrieved after hard work

Accident in MP: शहडोल में भीषण हादसा, ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव

Fri, 10 Feb 2023 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 01:01 PM IST
सार

शहडोल जिले के पथखई घाट में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घाट के अंधे मोड़ को पार करते हुए ट्रक हादसे का शिकार हो गया, ट्रक में रेलवे का भारी भरकम सामान रखा था, जिसके चलते चालक के शव को करीब तीन घंटे के बाद निकाला जा सका।

विज्ञापन
Horrific accident in Shahdol, driver dies after being buried under truck, dead body retrieved after hard work
दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के पथखई घाट में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव ट्रक के नीचे ही दब गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में भारी-भरकम रेलवे का सामान लोड था, जिसकी वजह से चालक के शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद शव को निकाला जा सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक्सीडेंटल पॉइंट कहे जाने वाले घाट में शुक्रवार की सुबह  ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएम 7653 छत्तीसगढ़ से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया हादसे में ट्रक चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर  थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक के नीचे दबे चालक के शव को निकालने की जद्दोजहद की। थाना प्रभारी सिंहपुर एमपी अहिरवार ने बताया है कि घटना की सूचना लगने पर टीम के साथ वह मौके पर पहुंच गए। क्रेन व कट्टर के माध्यम से शव को निकाला गया। हादसा घाट के अंधे मोड़ पर हुआ। इसके पहले भी इस मोड़ पर हादसे हो चुके हैं। वाहन चालकों को यहां कुछ दिखाई नहीं देता, जिसकी वजह से वे यहां हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed