{"_id":"63fca12fd84ecb208b04dec9","slug":"groom-s-brother-was-missing-for-4-days-dead-body-found-in-a-well-some-distance-away-from-the-wedding-pandal-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चार दिन से गुम था दूल्हे का भाई, शादी के पंडाल से कुछ दूर कुएं में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चार दिन से गुम था दूल्हे का भाई, शादी के पंडाल से कुछ दूर कुएं में मिली लाश
Mon, 27 Feb 2023 05:55 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:55 PM IST
सार
शहडोल में छत्तीसगढ़ से आई बरात में दूल्हे का छोटा भाई चार दिन पहले गुम हो गया था। उसकी लाश शादी के पंडाल से कुछ दूरी पर कुएं में मिली है।
विज्ञापन
शहडोल में छत्तीसगढ़ से आई बरात में दूल्हे के भाई की लाश कुएं से मिली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के जनकपुर से शहडोल जिले के जैतपुर में आई बरात के साथ हादसा हो गया। दूल्हे का छोटा भाई 24 फरवरी को गुम हो गया। दिनभर तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो बरातियों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जैतपुर थाना क्षेत्र में शादी 23 फरवरी की थी। अगले दिन सुबह दूल्हे का छोटा भाई गुम हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब शाम तक नहीं मिला तो दूल्हे के परिजनों ने जैतपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद वे दुल्हन को विदा कराकर साथ ले गए थे। शादी के चार दिन बाद सोमवार को लापता युवक की लाश शादी के पंडाल से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित कुएं में मिली है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जनकपुर से 23 फरवरी को जैतपुर के कोसम टोला में बरात आई थी। रातभर विवाह की रस्म चली। सुबह विदाई की तैयारी के समय किसी को दूल्हे का छोटा भाई संतोष सिंह गोंड़, उम्र 22 वर्ष, नजर नहीं आया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। 24 फरवरी की शाम तक वह नहीं मिला। इसके बाद उदास मन से बराती दुल्हन को विदा करके जनकपुर ले आए।
विज्ञापन
रवाना होने से पहले युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट जैतपुर थाना में दर्ज कराई थी। शादी के चार दिन बाद सोमवार को उसकी लाश शादी के पंडाल से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित एक कुंए में मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के दिन युवक काफी नशे में थे। संभवतः नशे के कारण ही वह कुएं में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
