फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Grandmother and grandson died due to lightning incident in village Maika of Sohagpur area

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैका की घटना

Mon, 20 May 2024 05:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 05:07 PM IST
सार

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मैका निवासी शंखी चौधरी पति रामचरण चौधरी (50) अपने नाती आयुष चौधरी पिता तीरथ चौधरी (11) के साथ सोमवार सुबह ग्राम मैका तेंदु पत्ता तोड़ने गई हुई थी।

विज्ञापन
Shahdol Grandmother and grandson died due to lightning incident in village Maika of Sohagpur area
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के सोहगपुर थाना अंतर्गत ग्राम मैका में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मैका निवासी शंखी चौधरी (50) पति रामचरण चौधरी अपने नाती आयुष चौधरी (11) पिता तीरथ चौधरी के साथ सुबह ग्राम मैका तेंदु पत्ता तोड़ने गई हुई थी।

विज्ञापन


उक्त स्थान पर गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। इस बीच सुबह जब बादल गर्जना के साथ बारिश होने लगी तो बाकी लोग अपने अपने घर लौट गए। जबकि मृतिका अपने नाती को लेकर वहीं समीप स्थित यूकेलिप्टस प्लांट के पास छुप गई। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट मे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जब काफी देर बाद भी मृतिका व उसका नाती घर नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन शुरू की गई। उसके बाद दोनों का शव वहीं जंगल में पड़ा हुआ मिला। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed