फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Governor Mangubhai Patel will come to Shahdol tomorrow.Baiga will talk to the beneficiaries

Shahdol News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल कल आएंगे शहडोल, बैगा हितग्राहियों से करेंगे बातचीत

Thu, 22 Aug 2024 03:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 03:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल कल 23 अगस्त को शहडोल के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे कोटमा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और लगभग 3 घंटे शहडोल में बिताएंगे। इस दौरान वे जनजातीय समुदाय के साथ भोज में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Governor Mangubhai Patel will come to Shahdol tomorrow.Baiga will talk to the beneficiaries
राज्यपाल मंगूभाई

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल 23 अगस्त को शहडोल के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे कोटमा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और लगभग 3 घंटे शहडोल में बिताएंगे। इस दौरान वे जनजातीय समुदाय के साथ भोज में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी कुमार प्रतीक ने 23 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कोटमा में कौशल विकास केंद्र शहडोल परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की आवाजाही और वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग कराई जाए।
विज्ञापन


राज्यपाल का कार्यक्रम इस प्रकार होगा
- सुबह 9 बजे भोपाल से प्रस्थान
- सुबह 10 बजे जमुई हेलीपेड आगमन
- सुबह 10.10 बजे कोटमा के लिए रवाना
- सुबह 10.20 बजे कोटमा आगमन
- सुबह 10.20 से 10.40 बजे तक पारंपरिक स्वागत और जनजातीय लोककलाकारों द्वारा प्रस्तुति
- सुबह 10.40 से 11.10 बजे तक कलेक्टर का प्रस्तुतिकरण और हितग्राहियों का मेरी जुबानी मेरी कहानी कार्यक्रम
- सुबह 11.10 से 11.20 बजे तक विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन
- सुबह 11.20 बजे से राज्यपाल का उद्बोधन
- सुबह 11.50 से 11.55 बजे तक सुपोषण किट का वितरण
- सुबह 11.55 से 12.00 बजे तक मंचीय कार्यक्रम और राष्ट्रगान
- दोपहर 12.00 से 12.15 बजे तक प्रदर्शनी, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन और शासकीय स्कूल का निरीक्षण
- दोपहर 12.15 से 12.30 बजे तक पौधरोपण कार्यक्रम और बैगा हितग्राहियों से संवाद
- दोपहर 12.30 से 12.35 बजे तक संजय बैगा के घर आगमन
- दोपहर 12.35 से 01.05 बजे तक आवास का लोकार्पण और बैगा जनजातीय समुदाय के साथ भोजन, फिर जमुई हेलीपेड के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed