फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gang of diesel stealing through parked trailer busted, items worth three lakhs seized

Shahdol News: खड़े ट्रेलर से डीजल चुराने वाले गिरोह को पकड़ा, कार समेत तीन लाख रुपये का माल बरामद

Thu, 05 Sep 2024 02:36 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

खड़े ट्रक से डीजल चुराने वाले एक चोर गिरोह के कुछ सदस्यो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीजल चोरी मे उपयोग की गई कार को भी जब्त किया है। आरोपियों से डीजल व कार समेत करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Gang of diesel stealing through parked trailer busted, items worth three lakhs seized
चोरी की घटना में उपयोग की गई कार के साथ आरोपी

विस्तार

शहडोल जिले की बुढ़ार थाना पुलिस ने खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी में उपयोग की गई कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से डीजल और कार समेत लगभग तीन लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व प्रिंस यादव, पिता जितेंद्र यादव, निवासी आदर्श कॉलोनी, बुढ़ार, ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका ट्रेलर (क्रमांक सीजी 15 ईडी 0136) 1 और 2 सितंबर की दरमियानी रात को मारुति नंदन पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे खड़ा था। उस दौरान एक डीजल चोर गिरोह, जो मारुति स्विफ्ट कार (क्रमांक एमपी 18 सी 7020) में सवार था, ने ट्रेलर की डीजल टंकी का ताला तोड़कर लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस
शिकायत दर्ज होने के बाद बुढ़ार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और उसके मालिक का पता लगाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार और उसके मालिक लखन उर्फ सचिन साहू (पिता संतोष साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी जमुई, थाना सोहागपुर, हाल निवासी ग्राम सेमरा, थाना बुढ़ार) को पकड़ा और पूछताछ की। लखन ने बताया कि पप्पू लोनी, अर्जुन लोनी (दोनों निवासी सेमरा) और उनके दो अन्य साथियों ने उसकी कार किराए पर लेकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ बरामद 
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद पता चला कि घटना के समय वाहन का उपयोग डीजल चोरी के लिए किया गया था। पुलिस ने आरोपी लखन उर्फ सचिन साहू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये है, और गाड़ी का किराया (दो हजार रुपये) समेत कुल तीन लाख दो हजार रुपये का सामान बरामद किया है। डीजल चोरी के मामले में पप्पू लोनी, अर्जुन लोनी और उनके दो अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस पूरी कार्रवाई में थानाप्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक हरिकिशोर, प्रधान आरक्षक सरिता सिंह राठौर, आरक्षक शिशिर सिंह, और आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed