फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Four people of the same family were injured due to lightning, all were shown to pick Mahua

MP News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग घायल, महुआ बीनने दर्शिला गए थे सभी

Sun, 26 Mar 2023 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 02:13 PM IST
सार

गर्जना के साथ महुए के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मासूम समेत महुआ बिन रहे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Four people of the same family were injured due to lightning, all were shown to pick Mahua
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्शिला चौकी के ग्राम दरशिला में रविवार सुबह महुआ बीनने गये एक ही परिवार के चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए। जानकारी लगने के बाद सभी घायलों को दर्शिला पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीकबिजुरी ले जाकर भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दर्शिला निवासी सीता सिंह गोंड़ (पति विजय सिंह गोंड़ 22 वर्ष), रामचरण सिंह गोंड़ (पिता शंकर सिंह गोंड़ 48 वर्ष), मुन्नी बाई (पति रामचरण 45 वर्ष) रविवार सुबह गांव में ही जंगल की तरफ महुआ बीनने गए थे। इनके साथ एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा भी था। जो वहीं पेड़ के समीप खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज गर्जना के साथ महुए के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मासूम समेत महुआ बिन रहे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय दर्शिला चौकी पुलिस को लगी तो कुछ ही देर में प्रधान आरक्षक ईश्वर प्रसाद खल्खो, आरक्षक नितिन शुक्ला व  इंद्रबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीकबिजुरी भिजवाया। डॉ. भूपेंद्र सिंह सेंगर की देख रेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed