फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer died due to electric shock laid for wild animals, police started investigation

Shahdol News: जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, वन विभाग पर उठ रहे सवाल

Thu, 27 Feb 2025 12:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

शहडोल के खड़हुली गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर किसान शिवप्रसाद कोल (22) की मौत हो गई। पुलिस ने तार जब्त कर जांच शुरू की है। वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 

विज्ञापन
Farmer died due to electric shock laid for wild animals, police started investigation
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड़हुली गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। 22 वर्षीय शिवप्रसाद कोल अपने खेत में फसल को पानी देने जा रहा था, तभी अज्ञात शिकारियों द्वारा बिछाए गए 11 हजार केवी के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जब शिवप्रसाद देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसके पैर में जीआई तार फंसा हुआ था। तार में करंट होने का अंदेशा होते ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन कटवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि तार को जब्त कर लिया गया है और कुछ संदेहियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि करंट जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया गया था। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद वन विभाग की पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जिले में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed