फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Drunken teacher suspended, used to reach school drunk

Shahdol News: स्कूल में पढ़ाने के लिए रोज शराब पीकर आता था शिक्षक, मामला सामने आया तो हो गया सस्पेंड

Tue, 30 Jul 2024 01:17 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी के एक सरकारी स्कूल में शराब के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। शिक्षक रोज ही नशे में स्कूल पहुंचता था। कुछ अभिभावकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था।

विज्ञापन
Drunken teacher suspended, used to reach school drunk
ब्यौहारी बीईओ ने शराबी शिक्षक को किया निलंबित।

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित शहरगढ़ स्कूल में पदस्थ शराबी शिक्षक उदय भान सिंह को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल में आराम करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि उदय भान सिंह प्रतिदिन शराब के नशे में स्कूल आता था, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अभिभावकों ने कई बार शिक्षक को इस आचरण से बचने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। शिक्षक की शिकायत पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई थी, और उसे नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं।
विज्ञापन


जब ग्रामीणों की शिकायतों का कोई असर नहीं हुआ, तो उन्होंने शिक्षक का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रमुखता से समाचारों में छाया और शिक्षा विभाग के बीईओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक उदय भान सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही, स्कूल का प्रभार त्रिवेणी बिसेन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरिया में भी हुई थी कार्रवाई
एक दिन पहले ही उमरिया में भी जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह गौर ने शराब के नशे में रोज स्कूल पहुंचने वाले शिक्षक उमेलाल बैगा को निलंबित किया था। बैगा तो कक्षा शुरू होने से पहले पेग बनाता और बच्चों के सामने ही शराब पीता था। किसी छात्र ने ही शिक्षक का वीडियो बनाया और वायरल किया। उसके बाद ही कार्रवाई हुई थी। बच्चों में शिक्षक की छवि को लेकर डर व्याप्त था। इस वजह से उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया था।     

 
उमरिया का आरोपी शिक्षक उमेलाल बैगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed