{"_id":"664313c85a312a6609046cbb","slug":"dial-100-police-vehicles-with-the-help-of-force-in-shahdol-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में धक्के के सहारे डायल 100 पुलिस वाहन, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; सिस्टम खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में धक्के के सहारे डायल 100 पुलिस वाहन, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; सिस्टम खस्ताहाल
Tue, 14 May 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 14 May 2024 01:03 PM IST
सार
MP News: मध्य प्रदेश में अपराधों पर नकेल कसने और पीड़ितों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई पुलिस की डायल 100 सेवा धक्के के भरोसे है। जिसकी एक बानगी आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में देखने को मिली। जहां पुलिस थाने में खड़ी डायल 100 गाड़ी खस्ताहाल पड़ी है।
विज्ञापन
धक्का देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कहीं भी कोई घटना घटती है तो सबसे पहले लोगों को पुलिस की ही याद आती है, लेकिन हालात लोगों को पता रहता नहीं और तत्काल मौके से लोग पुलिस की मदद के लिए हंड्रेड नंबर डायल कर देते हैं। लेकिन थानों में मौजूद पुलिस की डायल हंड्रेड वाहनों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही।
विज्ञापन
एक तस्वीर सामने निकल कर आई है, जिसमें डायल हंड्रेड वाहन पर एक इवेंट आता है, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं होता, वाहन को पुलिसकर्मियों के द्वारा पहले धक्का देकर स्टार्ट किया जाता है और घटना स्थल के लिए वाहन रवाना होता है। यह तस्वीर जिले के अंतिम छोर पपौंध थाना मे मौजूद 100 डायल पुलिस वाहन की है। धक्का देकर डायल 100 वाहन को स्टार्ट कर मौके के लिए रवाना किया जा रहा है। डायल 100 पायलट से जब इस मामले में बातचीत की गई तो पायलट का कहना है कि कई महीनो से वाहन की बैटरी उतरी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सहित निजी एजेंसी जो वाहन की देखरेख करती है, इसकी जानकारी दे दी गई, लेकिन अब तक कोई भी सुधार नहीं कराया गया। जिसकी वजह से अगर कोई भी घटना का इवेंट डायल हंड्रेड में लोग देते हैं तो पहले वाहन को धक्का देकर स्टार्ट कराया जाता है और घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है। वहीं, थाना प्रभारी एमएल वर्मा से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एक निजी एजेंसी वाहन की देखरेख करती है, उसे जानकारी दे दी गई है जल्दी सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
