फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devalond Police Station Area: Driver and owner arrested for ramming Naib Tehsildar’s vehicle

शहडोल: देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चालक-मालिक गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
सार

शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने के दौरान नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के सरकारी वाहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक प्रकाश उर्फ सत्यम बैस और वाहन मालिक कृष्णपाल बैस को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है।

विज्ञापन
Devalond Police Station Area: Driver and owner arrested for ramming Naib Tehsildar’s vehicle
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़कर मामले में कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर देवलोंद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले पर दो विशेष टीमों का गठन किया था जिनके द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दुराचार के बाद युवती की कुएं में धक्का देकर हत्या, हाईवे निर्माण कार्य में लगा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुढ़वा वृत्त में पदस्थ नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। इसी दौरान ग्राम समान में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर खेत में घुस गया। इस दौरान ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली अलग-अलग हो गए, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

शिकायत के बाद तत्काल सक्रिय हुई पुलिस
नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय की शिकायत पर देवलोंद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक प्रकाश उर्फ सत्यम बैस और वाहन मालिक कृष्णपाल बैस, दोनों निवासी बुढ़वा-2, थाना देवलोंद, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में घटना के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करना प्रमुख रहा। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed