फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: The body of a young man was found in a well in Dhonda village of Byauhari area

Shahdol News: रात किसी ने फोन करके बुलाया, सुबह कुएं में मिला युवक का शव, ब्यौहारी के ढोंढा गांव की घटना

Tue, 20 Aug 2024 05:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 05:06 PM IST
सार

ढोंढा गांव में कुएं में उतरती 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है। 

विज्ञापन
Shahdol News: The body of a young man was found in a well in Dhonda village of Byauhari area
कुएं में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ढोंढा गांव में कुएं में उतरती 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं। बीती रात फोन आते ही युवक घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह घर से 6 किलोमीटर दूर कुएं में उसकी लाश मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव निवाशी युवक संतोष उर्फ पप्पू दुबे 35 वर्ष बीती रात्रि में घर से निकला था। मंगलवार की सुबह घर से 6 किलोमीटर की दूरी पर एक कुएं में उसका शव उतरता मिला। बताया गया कि युवक संतोष के फोन पर बीती रात एक फोन आया और उसे घर से बाहर बुलवाया गया। उसके बाद संतोष घर नहीं लौटा, रात भर जब युवक घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी रात में ही तलाश शुरू कर दी। घर से 6 किलोमीटर की दूरी पर ढोंढा गांव में कुएं में युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध अवस्था में कुएं में लाश मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है। खबर लिखे जाने तक शव कुएं से नहीं निकल गया था। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के विरोध के बाद एसडीओपी भी घटना स्थल पहुंचे हैं। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में कुएं में युवक की लाश मगंलवार को मिली है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। युवक के फोन पर किसी का फोन आया था। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना जारी है जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed