{"_id":"62e7944bc03a1e7bba0bd10a","slug":"dead-body-was-not-found-in-shahdol-madhya-pradesh-helpless-son-took-mother-s-body-80-km-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यह कैसा शिव-राज? शहडोल में शव वाहन नहीं मिला, मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यह कैसा शिव-राज? शहडोल में शव वाहन नहीं मिला, मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा
Mon, 01 Aug 2022 02:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:24 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल में शव वाहन नहीं मिला तो एक युवक ने अपनी बाइक पर पटिया बांधा। उस पर मां का शव रखा। खुद ही बाइक चलाकर 80 किलोमीटर दूर घर ले गया।
विज्ञापन
शव वाहन नहीं मिला बांध के ले जाना पड़ा शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल से झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है। शव वाहन न मिलने पर एक बेबस बेटे ने अपनी मां को बाइक पर पटिया बांधकर लिटाया और 80 किलोमीटर दूर घर ले गया। सरकारी वाहन मिला नहीं और प्राइवेट वाहन वाले पांच हजार रुपये मांग रहे थे। बेटा बेबस था और इतना पैसा नहीं दे सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर के गोडारू गांव की जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ उठी थी। उसे शहडोल के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत नहीं सुधरी तो उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार देर रात को महिला की मौत हो गई। जयमंत्री के बेटों का कहना है कि अस्पताल में अच्छे से इलाज नहीं मिला। इस वजह से उनकी मां की मौत हो गई। मौत होने के बाद शव वाहन भी नहीं मिला। प्राइवेट शव वाहन वाले से बात की तो उसने पांच हजार रुपये मांगे। तब बेटों ने 100 रुपये का एक पटिया खरीदा। उसे बाइक पर बांधा। उस पर शव को रखा और 80 किमी दूर अनूपपुर जिले के ग्राम गुड़ारू पहुंचे।
देखें वीडियो
http://MP News: यह कैसा शिव-राज? शहडोल में शव वाहन नहीं मिला, मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/shahdol/dead-body-was-not-found-in-shahdol-madhya-pradesh-helpless-son-took-mother-s-body-80-km-on-bike