फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Dead body of a young man found hanging in a well

Shahdol: कुएं में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jan 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 12:53 PM IST
सार

Shahdol: शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे में कुएं में लटका मिला है। इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसे कुएं में फांसी पर लटका दिया गया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in a well
कुएं में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र पैरी बहरा के रहने वाले दिनेश कुमार कुशवाहा (35) का शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में झूलता हुआ मिला। घटना की खबर जैसे ही लोगों ने सुनी, उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
वहीं आनन-फानन में आकर इस पूरी घटना की जानकरी लोगों ने जैतपुर पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से दिनेश का शव बाहर निकलवाया, उसके बाद शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप
हालांकि दिनेश की मौत कैसे और किन परिस्थितयों में हुई है, ये अभी जांच का विषय है। वहीं मृतक दिनेश के परिजनों का आरोप है कि दिनेश ने सुसाइड नहीं किया बल्कि किसी ने हत्या कर उसका शव कुएं में लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed