फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Crime Shahdol Unnatural rape of eunuch on the pretext of marriage in MP

Crime: MP में शादी का झांसा देकर किन्नर से अप्राकृतिक कृत्य, बड़ी दर्दनाक है आशिकी की ये दास्तान

Tue, 21 Feb 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक किन्नर ने अपने साथी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। उसने कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया और झूठ बोलकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Crime Shahdol Unnatural rape of eunuch on the pretext of marriage in MP
शहडोल, कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ शादी का झांसा देकर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।

कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत में किन्नर ने आरोप लगाया कि उसके साथ शब्बीर खान नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी से उसकी पहचान ट्रेन में हुई थी। आरोपी ट्रेन से ही उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा था और उससे शादी करके उसको अपने साथ रखने की बात कहने लगा। किन्नर ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जबकि किन्नर ने लगातार उसका विरोध किया। 

विज्ञापन


किन्नर ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे झूठ बोल कर अत्याचार करता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। इसके कारण वह आरोपी शब्बीर खान से अलग रहने लगा। आरोपी उसे चाकू लेकर भी डराता धमकता था। इससे तंग आकर किन्नर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : एसपी
शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि कोतवाली थाने में किन्नर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 377, 354 घ, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed