फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Collector Vandana Vaidya withholds January salaries of principals in Shahdol district

Shahdol: संकुल प्राचार्यों का जनवरी का वेतन रोका, डीईओ को भी नोटिस जारी, जानें क्या है मामला

Thu, 25 Jan 2024 07:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 07:54 AM IST
सार

छात्रवृत्ति में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहडोल कलेक्टर ने ये कड़ा एक्शन लिया है। प्राचार्यों ने अब तक शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य केवल 47 प्रतिशत ही पूरा किया है। 

विज्ञापन
Collector Vandana Vaidya withholds January salaries of principals in Shahdol district
कलेक्टर कार्यालय शहडोल। - फोटो : social media

विस्तार

छात्रवृत्ति वितरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहडोल कलेक्टर ने संकुल प्राचार्यों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया है। प्राचार्यों ने अब तक शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य केवल 47 प्रतिशत ही पूरा किया है, इसलिए यह सख्त कार्रवाई की गई। वहीं, शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक समेकित छात्रवृत्ति के अंतर्गत आवेदन तथा छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य पूरा नहीं होने पर कई बार निर्देश देने के बावजूद कार्य पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा एम.पी.टॉस्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति स्वीकृति का कार्य केवल 0.05 प्रतिशत और असफल बैंक खातों का अपडेशन 54 प्रतिशत ही हो पाया है। इस कार्यप्रणाली को देखकर तो लगता है कि संकुल प्राचार्यों काम में लापरवाही कर रहे थे, जिसका नतीजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर वंदना वैद्य का कहना ही कि संचालनालय से जिला शिक्षा अधिकारी को एससीएन आ गया था और एक वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस आ गया था। समेकित छात्रवृत्ति, नामांकन प्रोफाइल अपडेशन, सेंक्शन और एमपी टॉस्क पोर्टल में पोर्टल पंजीकरण, आवेदन स्वीकृति व मंजूरी का कार्य शत प्रतिशत नहीं हुआ है, इसलिए जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed