फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Case of misconduct registered against army soldier Case of Beohari police station

Shahdol News: सेना के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर की ज्यादती

Tue, 25 Jun 2024 04:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि सेना के जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case of misconduct registered against army soldier Case of Beohari police station
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना में सेना के जवान पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंटोला में रहने वाला संतोष कोल भारतीय सेना में नौकरी करता है। उसके द्वारा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह पीछे हट गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल एवं शहडोल पुलिस की मदद से आरोपी युवक को शहडोल मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed