फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bike riding youth dies due to tractor collision in Fatehpur village of Shahdol

Shahdol: तेज रफ्तार का कहर; फतेहपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Dec 2023 02:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

शहडोल के गांव फतेहपुर में बाइक से शहडोल आ रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike riding youth dies due to tractor collision in Fatehpur village of Shahdol
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रजेन्द्र पिता रामसुफल सिंह 45 वर्ष निवासी भमरहा सिंहपुर शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शहडोल आ रहा था। इस दौरान फतेहपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई। घटना के बाद लोग ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही सड़क हादसे में एक युवक की हुई थी मौत
जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के चुंदी नाके के पास सड़क हादसों में एक बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मारते हुए युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती दोनों युवकों की जान
जिले में दो दिनों में दो बाइक सवार युवकों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई है। दोनों बाइक सवार युवक बिना हेलमेट की ही बाइक चला रहे थे। दोनों बाइक सवार यातायात नियम का पालन करते और हेलमेट लगाकर बाइक चलाते तो शायद दोनों युवकों की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed