फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bear entered the residential area, fell into the well while running, forest department rescued

Shahdol News: रिहायशी इलाके में घुसा भालू, भागते समय कुएं में गिरा, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Sun, 12 Mar 2023 07:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 12 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्योहारी के कोयलारी गांव में भालू घुस आया। वह भागते समय कुएं में गिरा। वन विभाग ने उसे सकुशल बाहर निकाला और जंगल में छोड़ा। 
 

विज्ञापन
Bear entered the residential area, fell into the well while running, forest department rescued
भालू को कुएं में जाल डालकर रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का रिहायशी इलाके में भटककर आने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार दोपहर एक बार फिर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में जंगल से भटककर भालू आ गया। दरअसल, शहडोल जिले के सीमा से लगे संजय गांधी टाइगर रिजर्व से भटककर एक भालू जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव पहुंच गया। वह कोयलारी के रहने वाले राज किशोर के घर में घुस गया।

विज्ञापन


उस समय घर में सारे लोग मौजूद थे। भालू को देखते ही वहां हड़कंप मच गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। तभी भालू वहां से निकलकर घर के  बाहर बाड़ी की तरफ भागते समय वहां स्थित कुएं में गिरा। मामले की जानकारी जैसे-जैसे लोगों को लगी, वैसे ही लोग इकट्ठा हो गए। काफी संख्या में लोग वहां भीड़ लगाकर खड़े थे। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद ब्योहारी क्षेत्र का वन अमला मौके पर पहुंचा। संजय गांधी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम भी वहां पहुंची। कुछ ही घंटों में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। भालू को कुएं से निकालकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले भी इसी तरह एक भालू  जंगल से भटकते हुए गांव में घुस आया था। वह भी भागते समय कुएं में गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed