फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Arrest of accused going to UP with ganja in Shahdol

MP Crime News: उड़ीसा से यूपी लेकर जा रहे थे गांजा, शहडोल में पुलिस ने दबोचा, कुल 8 किलो किए जब्त

Mon, 08 Jan 2024 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

MP Crime News: गांजा की तस्करी के लिए आरोपी अब नए रास्ते अख्तियार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल में सामने आया, जब बाइक पर पुलिस का नंबर प्लेट दर्ज कर दो आरोपी गांजा सैकड़ों किलोमीटर दूर उड़ीसा से लाकर यूपी जा रहे थे। शहडोल से गुजरते हुए आरोपियों को चेकिंग के दौरान पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन
Arrest of accused going to UP with ganja in Shahdol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा से लेकर शहडोल तक के दो राज्यों और दर्जन भर से अधिक थाना क्षेत्र की सीमा को पार कर आरोपी यहां तक पहुंचे, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। रोहानिया टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे, आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा मादक पदार्थ जब्त हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई थी जानकारी
यातायात टीआई विनय सिंह का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे, इन युवकों को रोककर इनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा जब्त हुआ है। मादक पदार्थ मिलते ही सोहागपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद आगे की कार्रवाई सोहागपुर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, दोनों युवकों ने बताया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार अपाचे बाइक क्रमांक यूपी 63 एडी 1915 में एक बैग था, जिसमें  8 किलो गांजा रखे हुए थे। युवक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर गांजा बेचने जा रहे थे। पकड़े गए युवकों में विद्यासागर एवं मोनू दोनों निवासी मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed