फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An old man died after being swept away by a sudden flood in the river, his body was found ten kilometers away

Shahdol News: नदी में अचानक आई बाढ़ में बहा वृद्ध, दस किलोमीटर दूर मिला शव

Wed, 16 Jul 2025 10:00 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने नदी किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त करवाई। रामकरण के परिजनों ने भी शव की पुष्टि की।

विज्ञापन
An old man died after being swept away by a sudden flood in the river, his body was found ten kilometers away
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के जैतपुर क्षेत्र के खपरखूंटा नदी किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कदौड़ी गांव निवासी 75 वर्षीय रामकरण के रूप में हुई है, जो एक दिन पहले खेत पर काम करने गए थे और तभी से लापता थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकरण खेत में काम करने के बाद शौच के लिए पास ही बह रही नदी की ओर गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और रामकरण तेज बहाव में बह गए। उनका शव अगले दिन खेत से करीब दस किलोमीटर दूर बहाडोल के खपरखूंटा नदी किनारे मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: सावन में भक्तों और कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर आईजी ने किया ओंकारेश्वर का दौरा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने नदी किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त करवाई। रामकरण के परिजनों ने भी शव की पुष्टि की।

परिजनों के अनुसार, रामकरण सोमवार दोपहर खेत पर काम करने गए थे, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जैतपुर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किस तरह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed