फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An accused who cheated more than one crore in the name of getting government tender arrested

Shahdol News: सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार; बुढ़ार का मामला

Sun, 02 Feb 2025 11:10 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 11:10 AM IST
सार

थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल ने बताया कि मामले पर एक आरोपी को घरौला मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है और भी आरोपी इस मामले में बनाए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
An accused who cheated more than one crore in the name of getting government tender arrested
बुढार थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सात महीने बाद आखिरकार बुढ़ार पुलिस ने शहडोल के घरौला मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। आरोपी मृत्युंजय पांडे बुढ़ार के व्यापारी निलेश जैन से शासकीय संस्थाओं में टेंडर दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की थी। शिकायत व्यापारी ने 20 जून 2024 को बुढ़ार थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बुढ़ार पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों में दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था आखिरकार बुढार पुलिस ने आरोपी को घरौला मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ार निवासी व्यावसायी को आरोपी ने अपना शिकार बनाया।  करीब 1 करोड़ 20 लाख की चपत उन्हें लगाई। बहरहाल, यह घटना बीते कुछ माह पूर्व की है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित नीलेश जैन ने बुढार पुलिस से की थी। शिकायत बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन, अन्य राज्यों में जगह बदल-बदलकर कर पुलिस को छलावा दें रहा था। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घर से हुआ गिरफ्तार
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले की शिकायत दर्ज कर लगातार तलाश जारी थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि जेम पोर्टल पर समाग्री सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित नीलेश ने खुद के साथ हुए संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत, बुढ़ार थाना पहुंचकर
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बताई।

उन्होंने बताया कि, शहडोल निवासी अच्युतानंद उर्फ पंकज पाण्डेय तथा मृत्युंजय उर्फ विकास पाण्डेय जो कि, सगे भाई हैं और मेरे पूर्व परिचित भी हैं। उनके द्वारा व्यापार बढ़ाने के नाम पर मुझसे लगभग एक करोड़ बीस लाख की राशि धोखाधड़ी कर हड़प ली है। पीड़ित ने यह भी बताया कि, शुरुआत में आरोपियों के द्वारा मेरा विश्वास जीतने के लिए रकम वापस भी की गई। किन्तु, बाद में इन आरोपियों ने रकम वापिस नहीं की। जब रकम वापसी का दवाब बनाया, तब आरोपियों ने मुझे लगभग साठ लाख रुपए का चेक दिए, जोकि बाउंस हो गए। थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल ने बताया कि मामले पर एक आरोपी को घरौला मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है और भी आरोपी इस मामले में बनाए गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed