{"_id":"678c895a2053da7deb07243d","slug":"after-jaitpur-now-drunk-doctor-of-dhanpuri-is-in-discussion-vandalized-the-hospital-cmho-formed-investigation-team-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2536445-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जैतपुर के बाद धनपुरी के शराबी डॉक्टर चर्चा में, अस्पताल में की तोड़फोड़, CMHO ने बनाईं जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जैतपुर के बाद धनपुरी के शराबी डॉक्टर चर्चा में, अस्पताल में की तोड़फोड़, CMHO ने बनाईं जांच टीम
Sun, 19 Jan 2025 12:36 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:36 PM IST
सार
अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के अनुसार, डॉ. अभिषेक अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। उनके द्वारा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। अब उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन
जमीन पर टूट पड़ा बोर्ड
विस्तार
शहडोल जिले के धनपुरी के शासकीय अस्पताल में शराब के नशे में एक डॉक्टर ने अस्पताल की संपत्ति को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। बताया गया है कि यह डॉक्टर आए दिन शराब के नशे में अस्पताल पहुंच जाता है और अपने कर्मचारियों से अभद्रता करने के साथ ही मरीजों का इलाज गाली-गलौज के साथ करता है। इस बार शराबी डॉक्टर ने शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, धनपुरी में पदस्थ एक अन्य डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने जांच टीम गठित कर दी है।
अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के अनुसार, डॉ. अभिषेक अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। उनके द्वारा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। बीते एक दिन पहले दोपहर 3:30 बजे डॉ. अभिषेक शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अस्पताल में लगे नेमप्लेट को उखाड़कर जमीन पर पटक दिया और अस्पताल के सामान को भी तोड़ दिया। डॉ. सचिन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को शिकायत की। मेडिकल जांच में डॉ. अभिषेक को शराब के नशे में पाया गया। इसके अलावा, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई।
सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम भी बनाई गई है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद अगर डॉक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीते कुछ महीनों पहले जैतपुर अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी शराब के नशे में नजर आ रहा था और एक पुलिसकर्मी का इलाज कर रहा था। लेकिन, उस घटना के दौरान केवल जांच टीम बनाई गई थी और डॉक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि उस घटना की जानकारी नहीं है। उस दौरान सीएमएचओ कोई और थे। हालांकि, अगर डॉक्टर की हरकतें अब भी वैसी ही हैं तो उनके खिलाफ भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।