फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   drunk doctor of Dhanpuri is in discussion vandalized hospital CMHO formed investigation team

Shahdol News: जैतपुर के बाद धनपुरी के शराबी डॉक्टर चर्चा में, अस्पताल में की तोड़फोड़, CMHO ने बनाईं जांच टीम

Sun, 19 Jan 2025 12:36 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के अनुसार, डॉ. अभिषेक अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। उनके द्वारा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। अब उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
drunk doctor of Dhanpuri is in discussion vandalized hospital CMHO formed investigation team
जमीन पर टूट पड़ा बोर्ड

विस्तार

शहडोल जिले के धनपुरी के शासकीय अस्पताल में शराब के नशे में एक डॉक्टर ने अस्पताल की संपत्ति को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। बताया गया है कि यह डॉक्टर आए दिन शराब के नशे में अस्पताल पहुंच जाता है और अपने कर्मचारियों से अभद्रता करने के साथ ही मरीजों का इलाज गाली-गलौज के साथ करता है। इस बार शराबी डॉक्टर ने शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं, धनपुरी में पदस्थ एक अन्य डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से की है। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के अनुसार, डॉ. अभिषेक अक्सर शराब के नशे में अस्पताल आते हैं। उनके द्वारा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। बीते एक दिन पहले दोपहर 3:30 बजे डॉ. अभिषेक शराब के नशे में अस्पताल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अस्पताल में लगे नेमप्लेट को उखाड़कर जमीन पर पटक दिया और अस्पताल के सामान को भी तोड़  दिया। डॉ. सचिन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को शिकायत की। मेडिकल जांच में डॉ. अभिषेक को शराब के नशे में पाया गया। इसके अलावा, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत मिली है। जांच के लिए टीम भी बनाई गई है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद अगर डॉक्टर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कुछ महीनों पहले जैतपुर अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी शराब के नशे में नजर आ रहा था और एक पुलिसकर्मी का इलाज कर रहा था। लेकिन, उस घटना के दौरान केवल जांच टीम बनाई गई थी और डॉक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि उस घटना की जानकारी नहीं है। उस दौरान सीएमएचओ कोई और थे। हालांकि, अगर डॉक्टर की हरकतें अब भी वैसी ही हैं तो उनके खिलाफ भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed