फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A 12-year-old girl who went to collect mangoes in Shahdol was raped

Shahdol Crime: आम बीनने गई 12 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी, आरोपी ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 01:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 01:31 PM IST
सार

Shahdol: शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। 12 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ आम बीनने जंगल की ओर गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
A 12-year-old girl who went to collect mangoes in Shahdol was raped
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। 12 वर्षीय बालिका अपने माता-पिता के साथ आम बीनने जंगल की ओर गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिका अपने माता-पिता के साथ आम बीनते बीनते दूर एक आम के पेड़ में चली गई, जहां आरोपी पहले से ही मौजूद था। बालिका को अकेला देख उसने  दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रोते हुए 12 वर्षीय बालिका अपने मां के पास पहुंची। मां ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो बालिका ने पूरी घटना बताई, जिसे सुन मां ने परिवार के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। माता-पिता के साथ थाने पहुंची बालिका ने आरोपी के विरुद्ध शिकायत की। जिसके बाद आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed