फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Absconding ganja smuggler died in road accident, three injured,

MP News: फरार गांजा तस्कर की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, तेज रफ्तार कार पलटने से हुआ एक्सीडेंट

Sun, 02 Apr 2023 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

मृतक लगभग ढाई वर्ष पूर्व बुढ़ार में दर्ज एक गांजा प्रकरण में फरार चल रहा था। जबकि उसके साथी पकड़े गए थे। इस मामले में उसकी पुलिस को तलाश भी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बीती रात सभी युवक गांजे की तस्करी के सिलसिले में ही कही जा रहे थे।

विज्ञापन
Absconding ganja smuggler died in road accident, three injured,
सड़क हादसे में गांजा तस्कर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में बीती रात एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिना नम्बर की कार में सवार होकर चार युवक ग्राम कदौड़ी से जैतपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम पिपरिया के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसकी पहचान दीपू उर्फ दीपक बर्मन निवासी टिकुरी टोला बुढ़ार के रूप में की गई है। जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक करीब ढाई वर्ष पूर्व बुढ़ार में दर्ज एक गांजा प्रकरण में फरार चल रहा था। जबकि उसके साथी पकड़े गए थे। इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी। बीती रात सभी युवक गांजे की तस्करी के सिलसिले में ही कही जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed