फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young man working in the field died due to lightning, while more than a dozen cattle died in the forest

Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत, एक दर्जन मवेशियों ने भी तोड़ा दम

Wed, 24 Jul 2024 11:34 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी जान चली गई। 

विज्ञापन
young man working in the field died due to lightning, while more than a dozen cattle died in the forest
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए एक दर्जन से अधिक जानवरों ने भी दम तोड़ दिया। सीधी थाना क्षेत्र के बनसुकली गांव में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गनपत अपने अन्य साथियों के साथ खेत में रोपाई का काम कर रहा था, इस दौरान उसके पास आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान तेज गर्जना होने पर गनपत के अन्य साथी सुरक्षित स्थान में चले गए, जिससे वह इसकी चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


इधर, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के जंगल में एक दर्जन से अधिक मवेशी चर रहे थे, इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली जंगल में स्थित एक पेड़ में गिरी, जिसके नीचे पानी से बचने के लिए खड़े एक दर्जन से अधिक गाय और बकरी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस की टीम मवेशियों के मालिक का पता लग रही है। पुलिस का कहना कि ग्रामीणों ने जंगल में मवेशी छोड़ दिए थे, इस दौरान तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed