{"_id":"689b07c88b398767c3028a53","slug":"a-woman-returning-home-after-tying-a-rakhi-was-robbed-at-the-bus-stand-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3277260-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: राखी बांधकर घर लौट रही महिला से बस स्टैंड में झपटमारी, बैग छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: राखी बांधकर घर लौट रही महिला से बस स्टैंड में झपटमारी, बैग छीनकर भागे बदमाश
Tue, 12 Aug 2025 03:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:41 PM IST
सार
शहडोल के कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से ऑटो में सवार युवक ने बैग छीन लिया और चालक के साथ फरार हो गया। बैग में 4000 नकद व चांदी के जेवर थे। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना।
विस्तार
शहर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। खास कर कोतवाली एरिया में लगातार बेखौफ चोरों ने हद कर दी। अब तो दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र से महिला के हाथ से बैग छीन बदमाश भाग गए। महिला मदद मांगती रही, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना उस समय घटी जब महिला अपने माइके से घर जयसिंह नगर जाने आटो से बस स्टैंड उतारी थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ब्यौहारी तहसीलदार से रेत माफिया ने की झूमाझटकी, दबंग ने तालाब में खाली करवाई रेत, वीडियो वायरल
विज्ञापन
राखी बांधने जयसिंहनगर की रहने वाली महिला मालती कहार (55) शहडोल के नरसरहा के पास स्थित अपने माइके आई थी, त्योहार के बाद महिला को अपने घर जयसिंह नगर जाना था, जिसके लिए उसके भाई ने महिला को ऑटो में बैठा कर बस स्टैंड रवाना किया। मालती ने बताया कि वह जिस ऑटो में बैठ कर बस स्टैंड शहडोल पहुंची उसमें एक युवक भी महिला के साथ बैठा हुआ था। ऑटो चालक ने बस स्टैंड में महिला को उतारा और पैसे मांगे,तभी ऑटो में बैठा युवक ने महिला के हाथ से उसके पर्स को छुड़ा कर पैदल मौके से भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ब्यौहारी में मिठाई खाने के बाद बिगड़ी बालिका की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
महिला ने आगे बताया कि घटना के बाद ऑटो चालक पर्स लेकर भाग रहे बदमाश के पीछे ऑटो लेकर दौड़ा, लेकिन ऑटो चालक भी उसमें शामिल था। कुछ दूर जाकर ऑटो में दोबारा युवक बैठा और दोनों मौके से भाग गए। पास में स्थित एक दुकान जाकर महिला ने घटना की जानकारी दुकानदारो की दी। इसके बाद मालती के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले में झपटमारी का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला के बैग में नगद चार हजार रुपए एवं चांदी के कुछ जेवर थे, जिसे बदमाश लेकर भाग गए हैं।
