{"_id":"653e5900e841fd3df6062ce6","slug":"2-people-died-on-the-spot-in-a-road-accident-in-shahdol-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, दो लोगों की मौके पर मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकराया, दो लोगों की मौके पर मौत, आठ घायल
Sun, 29 Oct 2023 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:37 PM IST
सार
Shahdol: सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छत्ता गांव में तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, तो वहीं आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। ये सब सीधी जिले से कार्यक्रम से लौटकर पहाड़िया गांव जा रहे थे, तभी पहाड़िया गांव से महज दो किलोमीटर पहले छत्ता मेन रोड में वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादस में चालक व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल भिजवाया
इधर, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक चालक जितेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष एवं सुखसेन सिंह उम्र 42 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है। वहीं 8 लोग घायल हैं। घटना रात की है, सूचना लगते ही पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वाहन से निकलवाया एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मामले पर मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
