{"_id":"69807c60078d380b1f08bfbc","slug":"10-day-old-body-of-newlywed-woman-missing-from-home-found-in-forest-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3907357-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर से लापता नवविवाहिता का 10 दिन पुराना शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर से लापता नवविवाहिता का 10 दिन पुराना शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 02 Feb 2026 05:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:01 PM IST
सार
शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता सुमनलता बैगा का शव जंगल में पेड़ से फांसी पर लटका मिला। वह 23 जनवरी से लापता थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी की रहने वाली 23 वर्षीय नवविवाहिता सुमनलता बैगा का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महिला बीते 23 जनवरी से घर से लापता थी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। शव लगभग दस दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुमनलता बैगा पति सुरेश कुमार बैगा (23) निवासी ग्राम हरदी की रहने वाली थी। 23 जनवरी को वह घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने खैरहा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी परिजनों के साथ महिला की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी से 32 वीं मौत, दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थी भागीरथपुरा निवासी महिला
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम हरदी से करीब दो किलोमीटर दूर पिपरहा जंगल में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने जंगल के भीतर एक पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे में लटका देखा। चरवाहा हरदी गांव का ही रहने वाला था। उसने महिला के पहने कपड़ों से उसकी पहचान की और तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमनलता बैगा के रूप में की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर खैरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
