फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: The dead body of a youth missing in Banas river was found trapped in the bushes two km away

Shahdol: बनास नदी में लापता एक युवक का शव दो किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला, दो की तलाश जारी

Sun, 30 Jul 2023 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:03 PM IST
सार

शहडोल जिले की बनास नदी में लापता हुए तीन युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव घटनास्थल से दो किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला है।

विज्ञापन
Shahdol: The dead body of a youth missing in Banas river was found trapped in the bushes two km away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शहडोल जिले की बनास नदी में लापता हुए तीन युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव घटनास्थल से दो किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला है। उसके दो साथियों की तलाश अब भी जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार दोपहर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हतवार गांव के समीप बनास नदी में पिकनिक मनाने 6 युवक गए थे। सभी युवक नदी के बीच एक टापू पर थे तभी नदी का जल स्तर बढ़ा और सभी युवक बह गए थे। 3 युवक नदी से सुरक्षित बाहर आ गए थे वहीं 3 की तलाश जारी थी। शनिवार को देर रात तक सर्चिंग में भी पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार दो दिन से सर्चिंग ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। गहन तलाश के बाद रविवार को घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर एक युवक का शव झाड़ियों के बीच बरामद हुआ है। उक्त युवक के शव को ब्यौहारी अस्पताल लाया गया। शव की शिनाख्त परिजनों के माध्यम से करवाई गई। बचे दो युवकों की तलाश अभी जारी है। 
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्काजाम किया। वो पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का कहना था कि टीम सर्चिंग ऑपरेशन में लापरवाही बरत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed