फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Laborer buried in paddy sacks dies in hospital, rice mill operator accused of negligence

Shahdol: धान की बोरियों में दबे मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ा, राइस मिल संचालक पर लगा लापरवाही का आरोप

Fri, 28 Jul 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 04:21 PM IST
सार

शहडोल की एक राइस मिल में रखी बोरियां गिरने से मजदूर दब गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। अब मिल संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: Laborer buried in paddy sacks dies in hospital, rice mill operator accused of negligence
शहडोल में बोरियों के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में स्थित राइस मिल में बोरियों में दबे एक मजदूर की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने मिल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिटोरी गांव मे कादिर खान की राइस मिल में काम कर रहे जय बैगा (21) निवासी बिचारपुर की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मजदूर जय बैगा रोज की तरह अपना काम कर रहा था। धान की बोरियां उठा-उठा कर छलिया बना रहा था। पुरानी रखी हुई धान की बोरियां उसके ऊपर गिर गईं और वह उसके दब गया। इसके बाद वह गंभीर घायल हुआ और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


संचालक ने की अनदेखी
बताया जा रहा है कि पहले से रखी हुई छलिया बेतरतीब रखी हुई थी जिसकी अनदेखी राइस मिल संचालक ने की थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि राइस मिल संचालक से मृतक व अन्य मजदूरों ने इस बात को लेकर कई बार उसे चेताया था और व्यवस्थित तरीके से बोरियों की छलनी लगवाने की बात कही थी, लेकिन राइस मिल संचालक ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राइस मिल संचालक के विरुद्ध दर्ज होगा केस
बोरियों में दबे मजदूर को घटना के बाद आनन-फानन में अन्य मजदूर व लोगों ने बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल जय की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है। मामले पर जांच की जा रही है। राइस मिल संचालक के विरुद्ध जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed